सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Top 7 vegetables in rainy season which are best for your health..!!!! Top 7 बारिश के मौसम की सब्जियां ,जो आपके शरीर को इस ऋतु में स्वस्थ रखेगी।

                 बारिश  के मौसम में स्वास्थ्य संबंधित  समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  इस ऋतु में ज्यादातर बच्चो और वृद्ध व्यक्तियों के  बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।   ऋतु अनुसार सब्जियों का सेवन आपको उस ऋतु के शरीर पर पड़नेवाले दुष्प्रभाव को  रोकता है। बारिश के मौसम के top 7सब्जियां है । जो आपको स्वस्थ रखने में सहायक होगी।

(1)परवर (pointed gourd):
       हरे रंग का परवर सब्जियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है । मूत्र संबंधित समस्या को रोकने और  मधुप्रमेह (diabetes) के मरीजों के लिए लाभप्रद हैं। परावर कार्बोहाइड्रेड ,विटामिन A और विटामिन C से भरपूर  होता है ।  
             परवर की सब्जी बारिश की ऋतु में आपके  शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ता है । कैलरी कम होने और फायबर की ज्यादा मात्रा होने के कारण आपके पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है और वजन नियंत्रण करने में सहायक  होता है ।         
            परवर आपको बदलते मौसम के कारण होने वाले फ्लू जैसी बीमारियों से शरीर को स्वस्थ रखता है।  यह सब्जी आपके  लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है । तथा  पाचनतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। 

(2) कंकोड़ा ( spine gourd):
               कर्कोट , किंकोड़ा, कंटोली,खेकसा या कंकोडा जैसे नाम से जाने वाली यह  सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर है।  यह बारिश के मौसम में होने वाली सब्जी है।  
               जंगल - झाड़ियों में उगने वाली यह सब्जी   कार्बोहाइड्रेड , प्रोटीन , फेट , फायबर और  लवण(मिनरल्स) पाए जाते है । इसमें  विटामिन B1(थाइमिन) , विटामिन C ( एस्कोर्बीक एसिड) ,   विटामिन B2 (रिबोफ्लेविन), विटामिन B3( नियासिन) भी पाए जाते है। 
             यह सब्जी बारिश की मौसम में होने वाले संक्रमण को रोकता है ।  इसमे  एंटी एलर्जी ,एंटी ऑक्सिडेंट,एंटी    बेक्टेरियल  गुण है । 
            कम कैलरी की यह सब्जी वजन घटाने में मदद करती है। इसका सेवन ह्रदय, मूत्र संबंधित बिमारी, मधुप्रमेह में  भी लाभप्रद है ।   

(3) लौकी ( bottle gourd) :
                 जिनको वजन नियंत्रण या कम करना है । उसके लिए सबसे कम कैलरी  वाली यह सब्जी है ।  विटामिन B1(थाइमिन) ,विटामिन B3( नियासिन) ,विटामिन B5  ( पेंटोथेनिक एसिड ), विटामिन B6 इत्यादि पाए जाते है जो  शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
                  इसे खाने के बाद भारीपन नही परंतु शरीर स्फूर्ति महेसुस करता है।  मूत्र संबधित समस्या बारिश के मौसम की ज्यादातर समस्या में से एक है  - जिसमे लौकी हमारे शरीर के  विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।( juice) बनाकर पीने से भी आपकी त्वचा मे प्राकृतिक चमक  पैदा होती है । यह पाचनतंत्र के लिए एकदम सही सब्जी है।
(4) तोरई (ridge gourd):
                 इसमें मौजूद  गेस्ट्रोप्रोटेक्टिव प्रभाव  पाचनतंत्र को मजबूत करता है। पुराने समय से ही इस सब्जी को मधुप्रमेह (diabetes) को नियंत्रित करने में किया जा रहा है।   तोरई की सब्जी प्राकृतिक  रक्तशुद्धि में सहायक है और रक्त में मौजूद विषैले पदार्थों को दूर करता है।
                   इस सब्जी का एंटी बेक्टेरीयल  गुण  दस्त के लिए जिम्मेदार  शिगेला (shigela) नामक   ग्राम नकारात्मक  बेक्टेरिया  को पनपने से रोकता है। सब्जी के रूप में आप इसे बारिश की मौसम में जरूर इस्तेमाल कर सकते है। सिर्फ बनाने से पहले इसे चख ले  ताकि  साग कड़वा न बने।

(5) टिंडा (ivy gourd):
                    टिंडा , कुंदुरू,कुंदुरी  जैसे नाम से जाने वाली यह सब्जी में मौजूद फ्लेवोनोईड  होते है। जो एंटी फ्लेमेंटेरी और एंटी ऑक्सिडेंट  होने के कारण  ह्रदय की समस्या बढ़ानेवाले  फ्री रेडिकल्स को कम करते है। इसमें  मौजूद थियामिन रक्त और प्लाजमा में  मिल कर आपकी शारीरिक ऊर्जा को बनाए रखता है। 
                    बवासीर और कब्ज जैसी समस्या  से बचना है तो इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस सब्जी का हाइपरगलाईकसेमिक  प्रभाव रक्त  में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। आपकी डायट  में इसे शामिल कर आप आपकी शरीर की तंदुरस्ती को बढ़ा सकते है।

(6)करेला ( bitter gourd):
                    अपने कड़वे  स्वाद के कारण अप्रिय सब्जी करेले के  फायदे आप जानोगे तो आप उसे जरूर अपने डायट में शामिल करने से रोक नही पाओगे।  केरोटिन, बीटा कैरोटिन, लूटीन ,आयरन,   थाइमिन ,विटामिन C, विटामिन A,  केलशियम , राइबोफ्लेविन , नाइसिन जैसे पोषक तत्व से भरपूर करेला आपके शरीर की तंदुरस्ती के लिए सही सब्जी है।  
                   करेला मधुप्रमेह (diabetes ) के  दर्दीओ के लिए  " अमृत समान" है। इसके अलावा   पाचनतंत्र के लिए और  मूत्र संबंधित समस्या के लिए अधिक लाभदायक  है। त्वचा रोग , ह्रदय रोग  के लिए तो फायदेमंद है अपितु आप इसे डायट में शामिल करेगे तो  काफी सारी बीमारियों से बचे रहेंगे।

(7) जिमीकंद ( elephant foot yam):
                     यह  सब्जी सुरन या ओल  जैसे नाम से प्रसिद्ध  है।यह  भूमिगत  सब्जी ( कंदमूल)   के बार  ज्यादातर लोग को पता ही नही कि यह एक "औषधीय सब्जी" है।  इसमें पाने जानेवाला   कोपर  लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है ।   रक्तप्रवाह  सुचारू रूप से  हो सके।   
                  जिमीकंद में  मौजूद विटामिन B6 आपको  ह्रदय की बिमारी होने नही देगा।  और    रक्तचाप ( ब्लडप्रेशर) को नियंत्रण   करने में सहायक होता है। जिमीकंद में पोटेशियम होने के कारण  पाचन तंत्र में सुधार करता है जिससे आपको कब्ज  की समस्या से छुटकारा  मिलेगा। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को  भी दूर करता है। 
                जिमीकंद खाने से  अल्जाइमर जैसी समस्या  से बचा जा सकता है । यादशक्ति को तेज करना है तो इसे  अपने आहार में  ज़रूर शामिल करे। 
 
                कुदरत ने हमे  बारिश की ऋतु  के लिए सब्जियां दी है । जिसका  भोजन में  उचित मात्रा में प्रयोग कर हम   स्वस्थ रह सकते है।   आशा  है आपको यह जानकारी अवश्य फायदेमंद साबित होगी  ।  आपसे  जल्द ही मुलाकात होगी  अगले स्वास्थ्य संबंधित आर्टिकल के साथ ..!!!  आप स्वस्थ रहे   इसी मंगल कामना के साथ  ....!!! 🙏 

टिप्पणियाँ

हमारे सबसे लोकप्रिय आर्टिकल .....।

मुखवास में खाए जानेवाली साधारण सी चीज - अलसी । जिसके फायदे जान आप हो जायेगे हैरान। ( Health benefits of flax seeds .!!!!)

भोजन करने के बाद मुखवास खाना एक रोजाना आदत है।  कुछ लोग मुखवास में  सौंफ   ( वरियाली),धनिया के की दाल( धाना दाल )  या अलसी के बीजों को खाते है।  जिनमे अलसी के बीजों से हमारे शरीर को कई सारे फायदे  होते है।  आइए जानते है कि क्या फायदे है अलसी के बीजों के ! 1) कोलेस्ट्रोल समस्या में  फायदेमंद -                  अलसी में ओमेगा 3, फेटी एसिड, फायबर ,मिनरल्स, विटामिन  इत्यादि पाए जाते है।अलसी कॉलेस्ट्रॉल स्तर को नीचा लाने में  मददगार साबित होती है । अलसी का रोजाना सेवन स्वास्थ्य हानिकारक कोलेस्ट्रोल  Low Density Lipoprotein ( LDL )  को  कम करने में मदद करती है । 2) वजन बढने की  समस्या में  लाभकारी -                अलसी पर  हुए  रिसर्च में पाया गया है की अगर आप लगातार 3 माह तक रोजाना 30ग्राम अलसी को  आहार में शामिल करते है , तो  वजन कम  करने में  अलसी मदद करता है। अलसी में डायटरी फायबार...

स्वास्थ्य संबधित कुछ अर्धसत्य जिससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।( Some myths about food ....। )

पूर्ण स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य  संबधित सही  जानकारी होना जरूरी है। कई बार आप अपने डायट में से कुछ खाद्य पदार्थ (  food items )   बहुत कम या बिलकुल बंद कर देते है । आप डरते है कही इससे आपको नुकसान न हो ।  जैसे कई लोग नमक,फेट  या  गेंहू का सेवन बिलकुल बंद कर देते है ।  आइए जाने  क्या ऐसा  आपके लिए सही है या नहीं 🤔? अर्ध सत्य (1) खाने में नमक आपके स्वास्थ्य के लिए  हानिकारक है ।  सत्य कया है? 🔻                 नमक भोजन के स्वाद को बढ़ाने के अलावा उसको जल्दी खराब होने से रोकता  है । अगर आपके शरीर में नमक का बैलेंस सही नहीं होगा तो आपको लो ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है ।              नमक हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर , हृदय और मस्तिष्क के कार्य के लिए अच्छा है | तथा रक्त संचार व्यवस्था को बनाए रखता है इसके अलावा हमारी मांसपेशियों को सिकुड़ने और आराम करने के लायक बनाता है।  नमक में मौजूद सोडियम इलेक्ट्रोलाइट हमारे तंत्रि...