सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Top 7 Fruits of Rainy season. You should eat to get benifits from it.Top 7 बारीश के मौसम के फलों जो आपके लिए फायदे का सौदा है।

          बारिश मनमोहक ऋतु है। छोटे बच्चो से लेकर बड़ों तक सबको  यह ऋतु मनमोकक लगती है ।  पर आपके सेहत के लिए यह ऋतु के अनमोल फायदे देने वाले कुछ फल को रोजाना जीवन में जरूर इस्तेमाल करना ही चाहिए । यह आपके लिए फायदेमंद तथा सेहतमंद ऋतु फल है ।

(1)जामुन  ( jamun, javaplum ):
        बारिश के मौसम में  सबसे बढ़िया  फल है।  जामुन मधुप्रमेह ( diabetes)  के रोग में बहुत लाभकारी है।जिसमे विटामिन B1,विटामिन B2,विटामिन B3,विटामिन B6, विटामिन C  पाया जाता है । जामुन में मौजूद आयरन  हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सहायक होता है।
          इसे खाने से आपके शरीर को कई सारे लवण( minerals ) जैसे की मैग्नेशियम, पोटेशियम,फोस्फरस, सोडियम तथा केल्शियम  मिल जाते है।  पिंपल को दूर रखने ,त्वचा और ह्रदय के लिए फायदेमंद है।

(2) नाशपाती ( pear 🍐)
          नाशपाती मे विटामिन B1,विटामिन B2,विटामिन B3,विटामिन B6,विटामिन B9 विटामिन C,विटामिन E , विटामिन K  पाया जाता है ।  इस फल का सेवन आपकी त्वचा की चमक को बढ़ाता है ।
           कई सारे लवण( minerals ) जैसे की  मैंगनीज़,मैग्नेशियम, जिंक ,फोस्फरस,आयरन तथा सोडियम   इसके अंदर मौजूद है ।  
            इसमें मौजूद पेक्टिन और फायबर पाचनतंत्र के लिए लाभप्रद है।  इसमें मौजूद विटामिन C aur एंटीऑक्सीडेंट शरीर के रक्षातंत्र को मजबूती प्रदान करता है।
(3) ब्लेकबेरी ( blackberry):
           यह आपके दिमाग को तेज बनानेवाला  अर्थात आपकी यादशक्ति बढ़ाता है। वजन को संतुलित रखने में बहुत ही  सही फल है।19% विटामिन K, 25% विटामिन C से भरपूर  ब्लैकबेरी  (नीलबदरी) स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
            31%  मैंगनीज  तथा  6% जिंक   के साथ अन्य लवण (minerals) आपके शरीर की  हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

(4) अनार  (pomegranate):
         अनार  अगस्त से अक्तूबर तक  भारत में हरजगह आसान से  मिल जाता है। पेंटोथेनिक एसिड(विटामिन B5),  थाइमिन ( विटामिन B1),  विटामिन K ,विटामिन B6, विटामिन B9  इत्यादि से भरपूर अनार आपकी बढ़ती उमर को रोकने में फायदा करता है।
          अनार का सेवन आपको दिल की बीमारियों से बचाता है।   यह फल पेट संबधी कोई भी समस्या के लिए फायदे का सौदा है तथा  तनाव को भी रोकता है ।एक पावरहाउस  फल जिसको  उचित मात्रा में आपको हमेशा खाने में शामिल करना चाहिए।

(5)सीताफल (शरीफा)(custer apple🍈):
             अगस्त से नवम्बर तक  पाए जानेवाला शरीफा आपके हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको अपना वजन बढ़ाना है तो इस फल का जरूर सेवन करे।
             इसकी छाल में मौजूद टेनिन औषधीय गुणों से भरपूर है। शरीफा आपकी  मांस पेशियो को मजबूत  और शरीर को ऊर्जा से तरोताजा रखता है।

(6) खरबूजा (musk melon):
            गर्मी मे मई माह से लेकर अक्तूबर तक  आसानी से पाए खरबूजा पाया जाता है। यह फल विटामिन A (68%) की वजह से आंख के लिए बहुत अच्छा है। 
            विटामिन C (61%)शरीर की कोशिकीय प्रणाली के लिए भी अच्छा माना जाता है। अगर आपको बल्डप्रेशर की बीमारी है तो  खरबूजा आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

(7) आडू फल  (peach 🍑):
             आडू फल को ज्यादातर पीच के नाम से ही जानते है।पीच में पोटेशियम होने की वजह से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
              पीच में विटामिन C होने की वजह से शरीर के लिए एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है।इसके अलावा वजन को संतुलित करने में भी सहायक होता है। 
              
            आशा है कि आपके स्वास्थ्य के लिए यह आर्टिकल आपको लाभदायक हो।हम आपके  स्वास्थ्य के लिए एक और आर्टिकल के साथ  प्रस्तुत होगे। आप सदा स्वस्थ रहे यही मंगल कामना..... !!!!! 


टिप्पणियाँ

हमारे सबसे लोकप्रिय आर्टिकल .....।

Top 7 vegetables in rainy season which are best for your health..!!!! Top 7 बारिश के मौसम की सब्जियां ,जो आपके शरीर को इस ऋतु में स्वस्थ रखेगी।

                 बारिश  के मौसम में स्वास्थ्य संबंधित  समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  इस ऋतु में ज्यादातर बच्चो और वृद्ध व्यक्तियों के  बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।    ऋतु अनुसार सब्जियों का सेवन आपको उस ऋतु के शरीर पर पड़नेवाले दुष्प्रभाव को  रोकता है। बारिश के मौसम के top 7सब्जियां है । जो आपको स्वस्थ रखने में सहायक होगी। ( 1)परवर (pointed gourd):        हरे रंग का परवर सब्जियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है । मूत्र संबंधित समस्या को रोकने और  मधुप्रमेह (diabetes) के मरीजों के लिए लाभप्रद हैं। परावर कार्बोहाइड्रेड ,विटामिन A और विटामिन C से भरपूर  होता है ।                परवर की सब्जी बारिश की ऋतु में आपके  शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ता है । कैलरी कम होने और फायबर की ज्यादा मात्रा होने के कारण आपके पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है और वजन नियंत्रण करने में सहायक  होता है ।            ...

मुखवास में खाए जानेवाली साधारण सी चीज - अलसी । जिसके फायदे जान आप हो जायेगे हैरान। ( Health benefits of flax seeds .!!!!)

भोजन करने के बाद मुखवास खाना एक रोजाना आदत है।  कुछ लोग मुखवास में  सौंफ   ( वरियाली),धनिया के की दाल( धाना दाल )  या अलसी के बीजों को खाते है।  जिनमे अलसी के बीजों से हमारे शरीर को कई सारे फायदे  होते है।  आइए जानते है कि क्या फायदे है अलसी के बीजों के ! 1) कोलेस्ट्रोल समस्या में  फायदेमंद -                  अलसी में ओमेगा 3, फेटी एसिड, फायबर ,मिनरल्स, विटामिन  इत्यादि पाए जाते है।अलसी कॉलेस्ट्रॉल स्तर को नीचा लाने में  मददगार साबित होती है । अलसी का रोजाना सेवन स्वास्थ्य हानिकारक कोलेस्ट्रोल  Low Density Lipoprotein ( LDL )  को  कम करने में मदद करती है । 2) वजन बढने की  समस्या में  लाभकारी -                अलसी पर  हुए  रिसर्च में पाया गया है की अगर आप लगातार 3 माह तक रोजाना 30ग्राम अलसी को  आहार में शामिल करते है , तो  वजन कम  करने में  अलसी मदद करता है। अलसी में डायटरी फायबार...

स्वास्थ्य संबधित कुछ अर्धसत्य जिससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।( Some myths about food ....। )

पूर्ण स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य  संबधित सही  जानकारी होना जरूरी है। कई बार आप अपने डायट में से कुछ खाद्य पदार्थ (  food items )   बहुत कम या बिलकुल बंद कर देते है । आप डरते है कही इससे आपको नुकसान न हो ।  जैसे कई लोग नमक,फेट  या  गेंहू का सेवन बिलकुल बंद कर देते है ।  आइए जाने  क्या ऐसा  आपके लिए सही है या नहीं 🤔? अर्ध सत्य (1) खाने में नमक आपके स्वास्थ्य के लिए  हानिकारक है ।  सत्य कया है? 🔻                 नमक भोजन के स्वाद को बढ़ाने के अलावा उसको जल्दी खराब होने से रोकता  है । अगर आपके शरीर में नमक का बैलेंस सही नहीं होगा तो आपको लो ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है ।              नमक हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर , हृदय और मस्तिष्क के कार्य के लिए अच्छा है | तथा रक्त संचार व्यवस्था को बनाए रखता है इसके अलावा हमारी मांसपेशियों को सिकुड़ने और आराम करने के लायक बनाता है।  नमक में मौजूद सोडियम इलेक्ट्रोलाइट हमारे तंत्रि...