सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Top 7 "Super Food - सुपर फूड " ,जो आपके शरीर के लिए सबसे श्रेष्ठ (best) है!

"Super Food - सुपर फूड " का नाम सुनके ही हमारे दिमाग में महंगे विदेशी फलों,तेल, सब्जी आदि  का ख्याल आता है ।  हमारे आयुर्वेद के अनुसार हमारे आसपास के फल ,सब्जी  एवं खाद्यतेल  इत्यादि हमारे शरीर की प्रकृति के अनुसार सबसे  योग्य रहते है !    7  super food - सुपर फूड जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है ।

[1] आंवला  (Indian gooseberry)
                आंवला एक ऐसा फल है जो सुपर से भी ऊपर की श्रेणी में आता है ।   हरा आंवला  विटामिन C  से  इतना भरपूर रहता है  कि जितना विटामिन C आठ संतरे मिल के दे सकते है। 
                छोटी साइज का यह फल एंटीऑक्सीडेंट पावर से भरपूर है । सदा जवान रहना है तो आंवला  हररोज  सेवन जरूर करे।

[2] रागी(Ragi) 
            किसी भी अन्य अनाज से ज्यादा  केल्शियम रागी में पाया जाता है । इसके अलावा रागी में पाया जाने वाला  पोलीफेनोल और डायटरी फायबर की अधिक मात्रा हमारे शरीर में ग्लूकोज को नियंत्रित करने में सहायक होता है।                    रागी को लोहतत्व यानी आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है ।  आप इसे अंकुरित कर कर या गेहूं के साथ पीसकर भी  आपके रोजाना इस्तेमाल में ले सकते है। 

[3] घी (Ghee)
           आम तौर पर लोग घी से परहेज करते है । इसके पीछे विदेशी दुष्प्रचार  है । भारतीय घी में  ओमेगा 3 , ओमेगा 9 , फेटी एसिड, विटामिन ए, ई, के इत्यादि तत्व पाए जाते है । जो  हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता ( immunity capability) को बढ़ाता है । 
            घी  के अंदर पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है ।  रोजाना भोजन में इसे भी शामिल जरूर कर सकते है।
[4] दही (Curd)

     "अगर खाने में है दही, तो सब रहेगा सही। " 
         दही आपके पाचनतंत्र को मजबूती प्रदान  करता है।  इसके साथ रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़नेवाला तथा केल्शियम का अच्छा  स्त्रोत  माना गया है।
          एंटी ऑक्सीडेंट,   विटामिन बी 12, पोटेशियम मैग्नेशियम जैसे गुणों से भरपूर  दही उचित मात्रा में  जरूर सेवन करे।

[5]कटहल (Jackfruit)
             कटहल  एंटी ऑक्सीडेंट , विटामिन A और विटामिन C , पोटेशियम से भरपूर होने से उच्चरक्तचाप को कम कर स्ट्रोक तथा ह्रदयरोग से सुरक्षा प्रदान करता है।
             कटहल में मौजूद फयाबर आंतो की सफाई कर आंतो में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है ।

[6] तिल (Sesame Seeds)
             कई सारे लवण  जैसे मेग्नीशियम,  केल्शियम आर्यन , जिंक, सेलेनियम ह्रदय की मांसपेशीयो के  लिए फायदेमंद है। तिल में सेसमिन नामक   एंटी ऑक्सीडेट  कैंसर के मरीजों के इलाज में फायदा  पहुंचाता  है । 
            प्रोटीन, पोटेशियम, लोहतत्व ,विटामिन B 6, मैग्नेशियम से भरपूर तिल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसको  मुखवास के तौर पर भी आप रोजाना सेवन कर सकते हो।

[7]  नारियल (Coconut)
            नारियल  कोपर, फोस्फरस, ,आयरन( लोह तत्व), सेलेनियम, जिंक,पोटेशियम ,मैग्नेशियम इत्यादि से भरपूर होता है। 
          आपकी त्वचा ,बाल,  हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है । फायबर से भरपूर नारियल आपकी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। नारियल पानी  तथा नारियल का दूध भी शरीर के लिए  बढ़िया  एनर्जी ड्रिंक है।
        
            यह बात जरूर ध्यान में रखे की "अति का त्याग" करे।  मतलब कि अच्छी गुणकारी आहार भी अगर गलत मात्रा में  अत्याधिक ली जाए तो  फायदे से ज्यादा नुकसान होता है।  अपने शरीर की प्रकृति के अनुसार ऊपर दर्शाए  7 super food - सुपर फूड का आप सेवन कर सकते है । आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी।  



टिप्पणियाँ

हमारे सबसे लोकप्रिय आर्टिकल .....।

मुखवास में खाए जानेवाली साधारण सी चीज - अलसी । जिसके फायदे जान आप हो जायेगे हैरान। ( Health benefits of flax seeds .!!!!)

भोजन करने के बाद मुखवास खाना एक रोजाना आदत है।  कुछ लोग मुखवास में  सौंफ   ( वरियाली),धनिया के की दाल( धाना दाल )  या अलसी के बीजों को खाते है।  जिनमे अलसी के बीजों से हमारे शरीर को कई सारे फायदे  होते है।  आइए जानते है कि क्या फायदे है अलसी के बीजों के ! 1) कोलेस्ट्रोल समस्या में  फायदेमंद -                  अलसी में ओमेगा 3, फेटी एसिड, फायबर ,मिनरल्स, विटामिन  इत्यादि पाए जाते है।अलसी कॉलेस्ट्रॉल स्तर को नीचा लाने में  मददगार साबित होती है । अलसी का रोजाना सेवन स्वास्थ्य हानिकारक कोलेस्ट्रोल  Low Density Lipoprotein ( LDL )  को  कम करने में मदद करती है । 2) वजन बढने की  समस्या में  लाभकारी -                अलसी पर  हुए  रिसर्च में पाया गया है की अगर आप लगातार 3 माह तक रोजाना 30ग्राम अलसी को  आहार में शामिल करते है , तो  वजन कम  करने में  अलसी मदद करता है। अलसी में डायटरी फायबार...

" चॉकलेट खाने से दिमाग चलेगा नही, दोडेगा । जाने कैसे?"( If you want healthy brain🧠⚡ ,eat chocolates 🍫🍫🍫daily. )

चॉकलेट खाने से दिमाग चलेगा नही, दोडेगा । जाने कैसे?        ( If you want healthy brain🧠⚡ ,eat chocolates 🍫🍫🍫daily. )                                    बचपन से सुनते आ रहे है ,  "अगर  दिमाग  तेज करना है तो बादाम  खिलाओ।"  "अरे । अखरोट खिलाओ क्योंकि वह तो दिखाता भी है दिमाग जैसा ।"            अगर   कोई आपसे कहे  कि चॉकलेट  🍫  खाओ ,दिमाग तेज दौड़ेगा तो यकीन नही कर पाओगे। हम हाजिर है आपके स्वास्थ्य से जुड़ी  कुछ नई  जानकारी के साथ । Photo by NordWood Themes on Unsplash 👉 दिमाग ( brain 🧠)   के बारे में कुछ फैक्ट्स :                मानवशरीर (human body) का 2%  हिस्सा दिमाग हमारे शरीर की 20% ऊर्जा का इस्तेमाल करता है।                हमारे  दिमाग के अलग अलग हिस्सों  के क...