सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य संबधित कुछ अर्धसत्य जिससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। ( Some myths about food ....। (part 2) ) ।।

कई बार हम जब कोई जानकारी किसी से पाते है, तो बिना जांचे उसीको सच मानकर जीवनशैली में अपना लेते है। मगर काफी अर्धसत्य प्रचलित है जैसे कि  ज्यादा पानी पीना  चाहिए ,वजन कम करने के लिए दिन में एक बार भोजन करे ,मधुमेह (diabetes) मे  सिर्फ चीनी से परहेज़ या फिर ज्यादा प्रोटिन वाले खाने को लेकर  । आपको पूर्ण सच जानकर अपने लिए स्वस्थ जीने का  सही तरीका  अपनाना चाहिए। 

अर्धसत्य -  ज्यादा से ज्यादा पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

👉सच क्या है?

                     हररोज 8 से 10  गिलास पर्याप्त मात्रा में पानी  पीने से शरीर को कई सारे फायदे होते है।  पानी हमारे शरीर  के कब्ज और सिरदर्द को रोकता है।  पानी मुंह में लार बनाए रखता है । और मुंह की बीमारी से बचाता है।पानी हमारे शरीर के विषैले तत्व दूर कर हमारे  त्वचा में नमी बनाए रखता है। और त्वचा मे प्राकृतिक चमक  प्रदान करता है।
               
Photo by Nicolas Ruiz on Unsplash

             परंतु साथ में आपको यह भी पता होना चाहिए कि  एक साथ बहुत अधिक पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है ।यह आपके  रक्त में सोडियम के स्तर को बहुत ही कम स्तर तक पहुंचा देता है। जिससे  मस्तिष्क के कोषो (brain cells) मे सूजन पैदा हो सकती है। वोटर इन्टोक्सिनेशन ( water  intoxication) के लक्षण जैसे की उलटी , सिरदर्द  हो सकता है।अधिक पानी पीना किडनी की समस्या का कारण बन सकता है।  
                     आप नियमित रूप से अपने शरीर की पानी की रोजाना जरूरत  को  समझे और व्यायाम  और कार्यशैली के अनुरूप पानी पीना चाहिए । कितना पानी पीना चाहिए यह आप  जहां रहते है उस जगह के तापमान पर  भी निर्भर करता है। पानी , फलों के रस आदि से शरीर में पानी  को बनाए रखे। पर एक साथ बहुत सारा पानी कभी नही पीना चाहिए।  व्ययायाम करे  और स्वस्थ  आहार अपनाए।

अर्धसत्य -  दिन मे सिर्फ 1 (एक) बार खाना खाए और आपका वजन  जल्दी से कम हो जाएगा।
👉सच क्या है? 
                हफ्ते में एक दिन उपवास करना (या दिन में 1 बार) भोजन करने का  आपके शरीर के  पाचनतंत्र के अंगो को आराम देने का सही तरीका हो सकता है । परंतु  वजन कम करने के लिए हररोज एक बार भोजन करना शरीर को भुखमरी की स्थिति में पहुचा सकता है। पहले कुछ समय यह आपका वजन कम करेगा परंतु आपके  आंतरिक अंगो को  आगे जा कर कमजोर कर सकता है। इस तरीके से बेहतर यह है आप स्वस्थ और आपके शरीर के अनुकूल ज्यादा पोषक तत्व वाले आहार जैसे के हरी सब्जी, फल और दूध का उचित मात्रा में सेवन करे।  जिससे लंबे समयतक आप स्वस्थ रह सके । कितनी बार खाते है उससे ज्यादा महत्व क्या खाते हो और कितनी मात्रा में खाते है ?  इसे देना चाहिए।
Photo by Mathilde Langevin on Unsplash


अर्धसत्य -मधुप्रमेह (diabetes)  होने पर सिर्फ  चीनी से दूर रहने पर आप ठीक रहेंगे।

👉सच क्या है? 
                  मधुप्रमेह ( diabetes) होने पर मीठा मत खाओ। यह एक आम धारणा है । परंतु हम सब को यह पता नही होता कि न सिर्फ चीनी में शर्करा ( sugar सुगर ) होती है ,बल्कि हमारे रोजाना खाने वाले हर पदार्थ में सुगर की मात्रा होती है ।  अलग अलग खाद्यपदार्थों  मे मौजूद शर्करा ( sugar सुगर )का स्तर हमारे शरीर के रक्त शर्करा स्तर  ( blood sugar level) पर प्रभाव डालता है। इसलिए   फल, सब्जियां और साबुत अनाज को खाने के बाद भी  रक्त शर्करा स्तर (blood sugar level) को जांचे।  वह सभी फलों और सब्जियों का संयमित मात्रा में ही सेवन करे। जिससे आपका सुगर ज्यादा बढ़ा सकता है ।  मधुप्रमेह ( diabetes)  नियमित रूप से व्यायाम करे ,  और अपने चिकित्सक के निर्देशों अनुसार भोजन का चयन करे।

सत्य  - ज्यादा  से ज्यादा प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए अच्छा होता है।

            Photo by Dan Gold on Unsplash

👉सच क्या है? 
                  प्रोटीन शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषकतत्व है।  प्रोटीन शरीर की हर  कोशिका के निर्माण और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   मेवा (nuts), दाल , उच्च प्रोटीन सब्जियां (पालक, ब्रोकली, आलु, शकरकंद इत्यादि) उचित मात्रा में भोजन में शामिल कर आप अपने शरीर की लिए प्रोटीन की रोजाना जरूरत को पूरा कर सकते है। परंतु अत्याधिक मात्रा में  ज्यादा प्रोटीनवाले खाद्य पदार्थो का सेवन आपके गुर्दे , लीवर और हड्डियों से संबंधित बीमारी का कारण बन सकता है।   इसलिए  आपकी जीवनशैली और शारीरिक  जरूरत के अनुकूल ही  प्रोटीनयुक्त आहार को डायट में शामिल करे।


                आशा  है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा । इसी ब्लॉग में फिर मिलेंगे  आपके स्वास्थ्य से जुड़ी  अन्य जानकारी के साथ। तब तक "आप स्वास्थ रहे, एसी मंगलकामना के साथ 🙏"।

टिप्पणियाँ

हमारे सबसे लोकप्रिय आर्टिकल .....।

" चॉकलेट खाने से दिमाग चलेगा नही, दोडेगा । जाने कैसे?"( If you want healthy brain🧠⚡ ,eat chocolates 🍫🍫🍫daily. )

चॉकलेट खाने से दिमाग चलेगा नही, दोडेगा । जाने कैसे?        ( If you want healthy brain🧠⚡ ,eat chocolates 🍫🍫🍫daily. )                                    बचपन से सुनते आ रहे है ,  "अगर  दिमाग  तेज करना है तो बादाम  खिलाओ।"  "अरे । अखरोट खिलाओ क्योंकि वह तो दिखाता भी है दिमाग जैसा ।"            अगर   कोई आपसे कहे  कि चॉकलेट  🍫  खाओ ,दिमाग तेज दौड़ेगा तो यकीन नही कर पाओगे। हम हाजिर है आपके स्वास्थ्य से जुड़ी  कुछ नई  जानकारी के साथ । Photo by NordWood Themes on Unsplash 👉 दिमाग ( brain 🧠)   के बारे में कुछ फैक्ट्स :                मानवशरीर (human body) का 2%  हिस्सा दिमाग हमारे शरीर की 20% ऊर्जा का इस्तेमाल करता है।                हमारे  दिमाग के अलग अलग हिस्सों  के क...

मुखवास में खाए जानेवाली साधारण सी चीज - अलसी । जिसके फायदे जान आप हो जायेगे हैरान। ( Health benefits of flax seeds .!!!!)

भोजन करने के बाद मुखवास खाना एक रोजाना आदत है।  कुछ लोग मुखवास में  सौंफ   ( वरियाली),धनिया के की दाल( धाना दाल )  या अलसी के बीजों को खाते है।  जिनमे अलसी के बीजों से हमारे शरीर को कई सारे फायदे  होते है।  आइए जानते है कि क्या फायदे है अलसी के बीजों के ! 1) कोलेस्ट्रोल समस्या में  फायदेमंद -                  अलसी में ओमेगा 3, फेटी एसिड, फायबर ,मिनरल्स, विटामिन  इत्यादि पाए जाते है।अलसी कॉलेस्ट्रॉल स्तर को नीचा लाने में  मददगार साबित होती है । अलसी का रोजाना सेवन स्वास्थ्य हानिकारक कोलेस्ट्रोल  Low Density Lipoprotein ( LDL )  को  कम करने में मदद करती है । 2) वजन बढने की  समस्या में  लाभकारी -                अलसी पर  हुए  रिसर्च में पाया गया है की अगर आप लगातार 3 माह तक रोजाना 30ग्राम अलसी को  आहार में शामिल करते है , तो  वजन कम  करने में  अलसी मदद करता है। अलसी में डायटरी फायबार...

स्वास्थ्य संबधित कुछ अर्धसत्य जिससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।( Some myths about food ....। )

पूर्ण स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य  संबधित सही  जानकारी होना जरूरी है। कई बार आप अपने डायट में से कुछ खाद्य पदार्थ (  food items )   बहुत कम या बिलकुल बंद कर देते है । आप डरते है कही इससे आपको नुकसान न हो ।  जैसे कई लोग नमक,फेट  या  गेंहू का सेवन बिलकुल बंद कर देते है ।  आइए जाने  क्या ऐसा  आपके लिए सही है या नहीं 🤔? अर्ध सत्य (1) खाने में नमक आपके स्वास्थ्य के लिए  हानिकारक है ।  सत्य कया है? 🔻                 नमक भोजन के स्वाद को बढ़ाने के अलावा उसको जल्दी खराब होने से रोकता  है । अगर आपके शरीर में नमक का बैलेंस सही नहीं होगा तो आपको लो ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है ।              नमक हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर , हृदय और मस्तिष्क के कार्य के लिए अच्छा है | तथा रक्त संचार व्यवस्था को बनाए रखता है इसके अलावा हमारी मांसपेशियों को सिकुड़ने और आराम करने के लायक बनाता है।  नमक में मौजूद सोडियम इलेक्ट्रोलाइट हमारे तंत्रि...