सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुखवास में खाए जानेवाली साधारण सी चीज - अलसी । जिसके फायदे जान आप हो जायेगे हैरान। ( Health benefits of flax seeds .!!!!)

भोजन करने के बाद मुखवास खाना एक रोजाना आदत है।  कुछ लोग मुखवास में  सौंफ   ( वरियाली),धनिया के की दाल( धाना दाल )  या अलसी के बीजों को खाते है।  जिनमे अलसी के बीजों से हमारे शरीर को कई सारे फायदे  होते है।  आइए जानते है कि क्या फायदे है अलसी के बीजों के !

1) कोलेस्ट्रोल समस्या में  फायदेमंद - 

                अलसी में ओमेगा 3, फेटी एसिड, फायबर ,मिनरल्स, विटामिन  इत्यादि पाए जाते है।अलसी कॉलेस्ट्रॉल स्तर को नीचा लाने में  मददगार साबित होती है । अलसी का रोजाना सेवन स्वास्थ्य हानिकारक कोलेस्ट्रोल  Low Density Lipoprotein ( LDL )  को  कम करने में मदद करती है ।

2) वजन बढने की  समस्या में  लाभकारी -
               अलसी पर  हुए  रिसर्च में पाया गया है की अगर आप लगातार 3 माह तक रोजाना 30ग्राम अलसी को  आहार में शामिल करते है , तो  वजन कम  करने में  अलसी मदद करता है। अलसी में डायटरी फायबार  (27.30 g in 100g  अलसी ) होता है । जो  आपके मेटाबॉलिज्म को मदद करेगा ।  और प्रोटीन आपको जल्दी भूख लगने नही देता ।जिससे  आपके वजन बढ़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

4) ब्लड प्रेशर की समस्या में राहत -
                  अलसी का नियमित सेवन आपके  रक्तचाप ( ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित रखता है ।  इसके अलावा डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर ( diastolic blood pressure) की समस्याओ में भी सुधार पाया गया है।

5)  ओमेगा 3  का शाकाहारी विकल्प -
           अलसी में ओमेगा 3 [ Omega 3 (22.8g )]    पाया जाता है ।  शाकाहारी  व्यक्तियों के लिए अलसी   ओमेगा(Omega 3)  का अच्छा स्त्रोत माना गया है।  जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
6) त्वचा के लिए लाभदायक - 
              अलसी में  एंटीऑक्सीडेंट  ( antioxidant )पाया जाता है । जिससे त्वचा की नए कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है। यह कोलेजन (collagen) प्रोडक्शन को बढ़ा कर  त्वचा की चमक को बढ़ाता है और त्वचा को जवान रखने में सहायक होता है।

7) मधुमेह ( diabetes)  में  फायदा -
          जो लोग मधुमेह जैसी  गंभीर समस्या से ग्रसित है। अलसी का रोजाना सेवन उनके लिए वरदान है।  अलसी रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।  
8) पाचनतंत्र में सुधार  - 

          अलसी  में मौजूद फायबर  आपके पाचनतंत्र में सुधार करता है । यह आपके पेट से जुड़ी समस्या  जैसी की  गैस, अपच, कब्ज या एसिडिटी की समस्या में राहत  पहुंचाता है।

9) अच्छी नींद के लिए लाभकारक -
             रात में अलसी का सेवन  सेरोटोनिन हार्मोन  को बढ़ाता है । अलसी में मौजूद  मैग्नेशियम  आपके तनाव को दूर करता है। इस तरह अलसी आपके लिए अच्छी नींद में सहायक होता है।

10) तेज दिमाग के लिए -

            अलसी में  मौजूद ओमेगा 3,  ओमेगा 6,   आपके दिमाग की कोशिकाओं के लिए सही पोषण देता है। जिससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता  बढ़ती है।  जिससे  मस्तिष्क का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है। 

          आप रोजाना भोजन के बाद मुखवास के अलावा अलसी के बीजों को भूनकर चूर्ण (powder) भी  रोजाना इस्तेमाल मे ले सकते है। भोजन में सब्जी ,दाल,  ज्यूस इत्यादिमे  ऊपर से उचित मात्रा में डालकर भी खा सकते है।  कुदरत की अनमोल भेट अलसी को आप भी अपनाए । और स्वस्थ जीवन का वरदान पाए। धन्यवाद।

           आपके  स्वास्थ्य से  जुड़ी अन्य जानकारी के साथ  फिर मुलाकात होगी आपके अपने  ब्लॉग  https://top-7-for-you.blogspot.com पर  ।  तब तक के लिए " सही आदत अपनाए, स्वस्थ रहे और  मस्त रहे"।🙏

Keywords- अलसी, flex seeds, linseeds, ओमेगा 3,  अलसी के फायदे,  मुखवास अलसी.

टिप्पणियाँ

हमारे सबसे लोकप्रिय आर्टिकल .....।

Top 7 vegetables in rainy season which are best for your health..!!!! Top 7 बारिश के मौसम की सब्जियां ,जो आपके शरीर को इस ऋतु में स्वस्थ रखेगी।

                 बारिश  के मौसम में स्वास्थ्य संबंधित  समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  इस ऋतु में ज्यादातर बच्चो और वृद्ध व्यक्तियों के  बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।    ऋतु अनुसार सब्जियों का सेवन आपको उस ऋतु के शरीर पर पड़नेवाले दुष्प्रभाव को  रोकता है। बारिश के मौसम के top 7सब्जियां है । जो आपको स्वस्थ रखने में सहायक होगी। ( 1)परवर (pointed gourd):        हरे रंग का परवर सब्जियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है । मूत्र संबंधित समस्या को रोकने और  मधुप्रमेह (diabetes) के मरीजों के लिए लाभप्रद हैं। परावर कार्बोहाइड्रेड ,विटामिन A और विटामिन C से भरपूर  होता है ।                परवर की सब्जी बारिश की ऋतु में आपके  शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ता है । कैलरी कम होने और फायबर की ज्यादा मात्रा होने के कारण आपके पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है और वजन नियंत्रण करने में सहायक  होता है ।            ...

दौड़ने से आपको हो सकते है कई सारे नुकसान । कैसे ? आइए जानते है।( Running can cause you many damages. Let's know about it)

                    स्वास्थ्य का ध्यान रखना एक बहुत ही अच्छी आदत है। स्वास्थ्य के लिए नियमित कसरत करना जरूरी  होता  है । हफ्ते में कम से कम  150 मिनटो  तक कसरत  करना  हमारे शरीर को कई सारे लाभ पहुंचाता है।  अगर  तीव्र गतिविधि वाली क्रियाएं जैसे की   दौड़ना, तैरना, सीढियों पर चढ़ना, मार्शल आर्टस इत्यादि हफ्ते में 75 मिनटो तक करते है, तो मध्यम गतिविधि वाली कसरत  के बराबर  फायदा पहुंचाती है।                   तीव्र गतिविधि वाली  स्वास्थ्यवर्धक क्रिया है -   दौड़ना।   ज्यादातर लोग नियमित रुप से  दौड़ना पसंद करते है । रोजाना  20 - 30 मिनटो तक दौड़ने से आपकी  शारीरिक एवं मानसिक सतर्कता बढ़ती है ।  यह  आदत आपको दिल की बीमारी से बचाती है।  बेहतर नींद की क्षमता भी बढाती है।   मगर कई बार ज्यादा से ज्यादा दौड़ने से शरीर को बहुत फायदा  मिलेगा  ऐसा हम मान लेते ...

वायरल फीवर से परिवार की करे रक्षा। कैसे? आइए जानते है ।।(Protect our family from the viral fever ! )

माैसम का  बदलता तेवर आपके स्वास्थ्य के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ज्यादातर  बारिश की मौसम में  रक्षात्मक प्रणाली (immunity system) कमजोर होने लगती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा  सुनने को मिलनेवाला शब्द है - वायरल फीवर  । वायरल फीवर से लड़ने के लिए उसके बारे में थोड़ा जान लेते है। Photo by Fusion Medical Animation on Unsplash   वायरल फीवर  :- 🤧🥴🤒 👉      बुखार की एसी स्थिति  जिसका कारण वायरल संक्रमण का समूह है। 👉   आंखो में जलन, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कभी कभी  पेट में परेशानी      ,उल्टी  जैसे लक्षण। परंतु  प्रमुख लक्षण तेज बुखार । 👉   तेज बुखार का  अर्थ है कि शरीर में चल रही रक्षा प्रणाली और संक्रमणों के  बीच की लड़ाई। 👉   39 °C ( सेल्सियस) से ज्यादा तापमान का मतलब है कि अब समय आ गया है कि  आपको स्वास्थ्य चिकित्सक के पास जाकर जरूरी इलाज करवाना  है।        कुछ अनमोल औषधियों को अपने जीवन में अपनाकर आप खुद को और अपने...